Narendra Giri Death : प्रयागराज में भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि कि बीते सोमवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई । आपको बता दें महंत नरेंद्र गिरि का शव अल्लापुर के बांघबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला था ।
Narendra Giri Death : शिष्य को लिया गया हिरासत में —
जानकारी के अनुसार अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने जिस कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी । वहां 5 पेज का एक सुसाइड नोट मिला है सुसाइड नोट में हत्या करने की वजह का जिक्र किया गया है । ध्यान देने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरी के शिष्य महंत आनंद गिरी का नाम भी लिया गया है।पुलिस ने सुसाइड नोट के चलते महंत आनंद गिरी को हिरासत में ले लिया है ।
Narendra Giri Death : शिष्य आंनद गिरी बोले –ये साजिश है
आनंद गिरि का इस पूरे मामले में कहना है कि यह घटना एक गहरी साजिश है और इसमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । उनका कहना है कि गुरु अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की जमीन संबंधित विवाद में हत्या कर दी गई है और इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। इसके साथ ही आनंद गिरि का यह भी कहना है इस साजिष में पुलिस के बड़े अफसर सहित भूमाफिया भी शामिल है।
गुरु और शिष्य के बीच हुआ था विवाद
बताया यह भी जा रहा है कि हाल ही के दिनों में आनंद गिरि और उनके गुरु अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के बीच एक विवाद हुआ था । यह विवाद इतना बढ़ गया था कि बाद में आनंद गिरि ने गुरु नरेंद्र गिरी के चरणों में पड़ कर माफी मांगी थी और नरेंद्र गिरी ने उनको माफ भी कर दिया था । जानकारी के अनुसार आनंद गिरि अपने परिवार के साथ रहने लगे थे जिसके बाद महंत नरेंद्र गिरि में आनंद को बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन जब आनंद गिरि ने उनसे माफी मांगी तो महन्त नरेंद्र गिरी ने उनकी माफी स्वीकार कर ली और उन्हें आश्रम में रहने दिया।
भोजन के बाद कमरे में चले गए थे
बीते सोमवार को नरेंद्र गिरी ने अपने शिष्यों के साथ मठ में भोजन ग्रहण किया था । इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए थे । पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जब शाम 5:00 बजे दरवाजा नहीं खोला गया तो उनके शिष्यों को आशंका हुई और उन्होंने गुरु को कई आवाजें भी लगाई । इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो शिष्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे । उन्होंने देखा कि गुरु फंदे से लटके हैं इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई और शव को नीचे उतारा गया ।