Spiritual capital uttrakhand : धर्मनगरी हरिद्वार में शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज ने सरकार से उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने और तत्काल चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग की है।
शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज ने उठाई मांग
उत्तराखंड में चार धाम के साथ ही कई ऐसे पवित्र धाम हैं जिनकी वजह से उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है यही वजह है कि अब धर्मनगरी हरिद्वार में शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज ने सरकार से उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने की मांग उठाई है। शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज का कहना है कि उत्तराखंड सनातन धर्म का देवालय है इसलिए उत्तराखंड में गैर हिन्दू धर्म के लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। अध्यक्ष आनंद स्वरूप का कहना है कि सरकार को इसके लिए ऑर्डिनेंस लाना चाहिए और यदि सरकार इसके लिए ऑर्डिनेंस नही लाती है तो वो आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
Spiritual capital uttrakhand : चारधाम यात्रा को जल्द शुरू कराने की भी कही बात
शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने इसके साथ ही सरकार से जल्द चारधाम यात्रा को शुरू कराने की मांग भी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से आस्था ही नहीं बल्कि लोगों की रोजी-रोटी भी जुड़ी है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही सरकार चारधाम यात्रा शुरू नहीं करती है तो आगामी चुनाव में सरकार को इसका खामियाज़ा भुगतना होगा। उन्होंने साफ तौर पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदी सरकार ये दोनों मांगे नहीं मानती है तो आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का पूरा संत समाज बहिष्कार करेगा।