MLA Harbans Kapoor Argument : कैंट विधानसभा के जवाहरनगर कालोनी में विधायक हरबंस कपूर और आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आंनद में आज तीखी नोंकझोंक हुई । बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय लोगों ने विधायक हरबंस कपूर को घेरा और विकास संबंधी सवाल पूछे तो वे सवालों से बचते दिखे लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जब आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद वहां सवालों का पिटारा लेकर पहुंचे तो विधायक जी दबे पांव निकलने लगे।
क्षेत्रीय लोगों के सवालों से बचते दिखे विधायक
आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद को देखकर विधायक हरबंस कपूर जाने लगे तो विधायक को यूं मौके से जाता देख आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने उनपर कई सवाल दाग दिए आनंद ने कहा कि आप आठ बार के विधायक हैं लेकिन जनता के सवालों को नजरअंदाज कर रहे हैं लेकिन इन सवालों के जवाब देना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है।
MLA Harbans Kapoor Argument : दोनो के बीच हुई तीखी नोंकझोंक
प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद की इस बात पर विधायक भड़क उठे और उल्टा रविंद्र सिंह आनंद पर ही इल्जाम लगाने लगे । विधायक हरबंस कपूर का यह व्यवहार देखते हुए आप प्रवक्ता ने भी अपने तेवर दिखाए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनो के बीच तीखी नोंकझोंक हुई ।
मामले को बढ़ता देख विधायक हरबंस कपूर वहां से रफुचक्कर हो गए । विधायक के मौके पर यू गायब हो जाने पर रविंद्र आनंद ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा । रविंद्र आनंद ने कहा कि विधायक हरबंस कपूर के यूं रफुचक्कर हो जाने से यह साफ होता है कि कहीं न कहीं भाजपा लोगों के सवालों से और कैंट विधानसभा से भाग रही है। इस बार यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कैंट विधानसभा में इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। रविंद्र आनंद ने यह कहा की विधायक हर साल सिर्फ बरसात में कॉलोनियों का जायजा लेने आते हैं और पूरे साल कुंभकरण की नींद मे सोते हैं इस दौरान कासिम चौधरी, इकबाल, अमीर हसन ,जाकिर, गुलजार अहमद, अमन जहां, महताब आलम आदि उपस्थित थे ।