psycho killer in Up : गाजियाबाद पुलिस के हाथ हाल ही में एक बड़ी कामयाबी लगी है । आपको बता दें, कि गाजियाबाद पुलिस में एक अज्ञात हमलावर को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है । अज्ञात हमलावर महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर देता था और फरार हो जाता था।
दरअसल यूपी के गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके से लगातार महिलाओं पर चाकू से वार किए जाने की खबर सामने आ रही थी । पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके में हमलावर घर में घुसकर महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर देता था और बाद में मौके से फरार हो जाता है । पुलिस ने इस मामले में सतर्कता बरतते हुए मामले की जांच शुरू की । बताया जा रहा है कि जब हमलावर ने जब एक ही इलाके की रहने वाली 2 महिलाओं पर हमला किया तो पुलिस ने यह कयास लगाए कि हो सकता है हमलावर साइको है ।
ये भी पढ़े : Haldwani Police Arrested Robber : हल्द्वानी पुलिस को मिली कामयाबी, अंतरराज्यीय बहरूपिया चोर को किया गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बड़े ही होशियारी से हमलावर को गिरफ्तार किया । आपको बता दें, कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की इस टीम ने इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज देखने शुरु किए और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया । गाजियाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम सोनू है और उसकी उम्र 35 साल है ।
psycho killer in Up : मन मुताबिक करता था महिलाओं पर हमला
पूछताछ में आरोपी सोनू ने गाजियाबाद पुलिस को यह जानकारी दी कि उसने जिन दो महिला पर हमला किया था वह उन्हें नहीं जानता था ना ही महिलाओं से सोनू की कोई दुश्मनी थी । सोनू का कहना है कि बस उसका मन किया उसने चाकू से महिलाओं पर हमला कर दिया इसके अलावा सोनू ने महिलाओं पर हमला करने की कोई ठोस वजह पुलिस को अब तक नहीं दी है।