Sakshi Maharaj statement : बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों के चलते एक बार फिर से विवादों में घिर गए है । आपको बता दें कि साक्षी महाराज ने उन्नाव में राष्ट्रीय पोषण माह सप्ताह का शुभारंभ किया । इस दौरान साक्षी महाराज ने मीडिया से 2022 विधानसभा चुनावों के साथ ही बहुत सी अहम बातें कहीं । गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान सांसद ने मुस्लिमों को लेकर एक बयान दिया उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है
सबको कहना होगा भारत माता की जय
साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि मुसलमान वह नहीं है जो देश का विरोध करते हैं वह आस्तीन के सांप है । सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में आकर पाकिस्तान के गीत गाते हैं और ऐसे लोगों का मैं विरोध करता हूं । मैं मुसलमान का विरोधी नहीं हूं देश हिंदू का भी है और मुसलमान का भी है । महाराज ने आगे कहा कि मुसलमान को यह समझना पड़ेगा कि देश उनका है उनको भारत माता की जय करनी पड़ेगी । इसके साथ ही वंदे मातरम गीत भी गाना पड़ेगा । सांसद ने आगे कहा कि यह नहीं चलेगा हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान के नारे लगाए जाए, जो लोग ऐसा करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही साक्षी महाराज ने हिंदुस्तान में मुसलमान को सौभाग्यशाली भी बताया । महाराज ने कहा कि वो मुसलमान सौभाग्यशाली हैं जिनको हिंदुस्तान जैसी स्वर्ग भूमि मिली है इसकी मिट्टी माथे पर लगानी चाहिए इतनी बढ़िया धरती कहीं नहीं है।
Sakshi Maharaj statement : खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे
मीडिया से बातचीत के दौरान साक्षी महाराज ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विरोधियों के पास विरोध के करने के अलावा कोई काम नहीं है । यही नहीं साक्षी महाराज अपने विरेधियों को लेकर कहा कि उनकी स्थिति ऐसी है जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे । साक्षी महाराज ने उत्तरप्रदेश 2022 चुनावों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 2022 में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।