Kisan Mahapanchayat : केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से आंदोलनरत्त किसानों ने आज उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारी गर्जना करते हुए किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसानों के लगभग 300 से भी ज्यादा संगठन शामिल हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में हुआ महापंचायत का आयोजन
दिल्ली में लंबे समय से केन्द्र के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है तो वहीं इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आज किसानों की महापंचायत आयोजित की गई है जिसमें किसानों के 300 से भी ज्यादा संगठन शामिल हुए। इस दौरान लाखों की संख्या में किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए जमकर हल्ला बोला।
Kisan Mahapanchayat : जरूरत पड़ने पर जान देने से भी नहीं हटेंगे पीछे—टिकैत
संयुक्त किसान मोर्चा का दावा है कि ये किसानों की अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत है जिसमें लाखों की संख्या में किसान शामिल हैं। वहीं किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि हम धरना स्थल को नहीं छोड़ेंगे, भले ही सरकार वहां हमारा कब्रिस्तान ही क्यों ना बना दे। टिकैट ने दहाड़ मारते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन जब तक हम विजयी नहीं होंगे तब तक धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। वहीं इस दौरान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि आंदोलन जितना जोर पकड़ रहा है, सरकार उतनी ही कमजोर पड़ती जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसे अन्नदाता कहते थे उन्हें कभी खालिस्तानी तो कभी पाकिस्तानी बताया गया। उन्होंने काि कि हम अपना हक लेने आए हैं और जब तक सरकार हमे हमारा हक नहीं देती तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।
27 सितंबर को भारत बंद का किया ऐलान
बता दें महापंचायत के मंच से संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की है हालंकि इससे पहले 25 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की गई थी लेकिन अब तारीक को बदलते हुए 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है।