Uttarakhand elections : भाजपा लेगी आर्शीवाद तो कांग्रेस करेगी परिवर्तन की मांग, तैयार हैं दोनों पार्टी खींचने के लिए एक दूसरे की टांग

Uttarakhand elections : उत्तराखंड चुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा ने भी चुनाव जीतने के पैंतरे अजमाना शुरू कर दिया है जहां भाजपा तीन सितंबर से आर्शीवाद यात्रा निकालेगी तो वहीं कांग्रेस भी सीएम धामी की विधानसभा सीट से परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है।

3 सितंबर से भाजपा—कांग्रेस करेगी यात्रा की शुरूआत

उत्तराखंड में चुनावी सगर्मीयां तेज़ हो चली है जहां कांग्रेस तीन सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है, तो वहीं इसके तोड़ में बीजेपी भी इसी दिन से जन आर्शीवाद यात्रा निकालने जा रही है। बता दे कि कांग्रेस तीन सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सीट खटीमा से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। जिसका पहला चरण छह सितंबर को हल्द्वानी में संपन्न होगा, तो वहीं बीजेपी ने भी इसका तोड़ खोज निकाला और बीजेपी भी तीन सितंबर से जन आर्शीवाद यात्रा निकालेगी। भाजपा की आर्शीवाद यात्रा की शुरूआत श्रीनगर विधानसभा सीट से होगी बता दें इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चुनाव की दावेदारी कर रहे हैं ।

ये भी पढ़े : 125 Rs Coin : इस्कॉन मंदिर के संस्थापक की 125वीं जयंती आज, जयंती पर पीएम मोदी ने 125 रुपय का सिक्का किया जारी

Uttarakhand elections : यात्रा को लेकर कांग्रेस—भाजपा आमने सामने

बता दें कांग्रेस छह सितबंर को हल्द्वानी में होगी, तो बीजेपी छह सितंबर को अल्मोड़ा में। आर्शीवाद यात्रा को लेकर बीजेपी का कहना है कि जो लोग साढ़े चार साल तक कहीं नजर नहीं आए, वो चुनाव को देख अब जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं जवाब में कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस का कोई भी तोड़ खोज ले, उसकी दाल अब गलने वाली नहीं है, जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और बीजेपी को आर्शीवाद नहीं पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए।बात दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में सभी पार्टियां सक्रिय रूप से जोर आजमाइश में जुट गईं हैं ऐसे में भाजपा जहां आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा निकालने जा रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए जनता के बीच परिवर्तन की इच्छा मन में लेकर यात्रा निकालने जा रही है।