Teacher Vipin Kumar : राजधानी दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक ‘विपिन कुमार’ के लिए इस साल शिक्षक दिवस बेहद खास होने वाला है । आपको बता दें विपिन कुमार को शिक्षक दिवस के मौके पर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा । दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में विपिन कुमार गणित के टीचर है और बताया जा रहा है कि पिछले 17 सालों से वह बच्चों को पढ़ा रहे हैं । खास बात यह है कि विपिन दिल्ली के इकलौते सरकारी शिक्षक हैं जिनको यह महत्वपूर्ण अवार्ड मिलने जा रहा है।
Teacher Vipin Kumar : स्कूल में वाइस प्रिंसिपल भी हैं विपिन कुमार
बता दें कि स्कूल में गणित के टीचर होने के साथ विपिन स्कूल में वाइस प्रिंसिपल का पदभार भी संभालते हैं ।विपिन को ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 2017 में दी गई थी उसके बाद से ही वे टीचिंग के साथ-साथ एक वाइस प्रिंसिपल होने की भी जिम्मेदारी संभालते है।
Teacher Vipin Kumar : विपिन के गांव में खुशी का माहौल
विपिन को अवार्ड मिलने की खबर के बाद से ही उनके गांव में खुशियां मनाई जा रही हैं उनके गांव वालों का कहना है कि विपिन को यह सामान मिलना पूरे गांव के लिए एक बड़ी और अहम बात है । वहीं इस सम्मान को लेकर विपिन कुमार ने भी अपनी कुछ बातें साझा की हैं विपिन कुमार का कहना है कि यह बहुत ही सम्मान की बात है कि मुझे इस लायक समझा गया और मुझे इस अवार्ड से नवाजा गया । शायद मैंने हमेशा से ही अपने पर सब्जेक्ट पर ही फोकस किया क्योंकि आप जब अपने विषय में महारत हासिल कर लेंगे तो फिर बच्चों को उतना ही बेहतर पड़ा पाएंगे।
कमजोर बच्चो को अलग से क्लास देते है विपिन
एक शिक्षक और वाइस प्रिंसिपल होने की अहम जिम्मेदारी बिपिन कुमार बखूबी निभाते हैं। बच्चों का कहना है कि अगर हम पढ़ाई में कमजोर होते हैं तो विपिन सर हमें अलग से क्लास देते हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी यही मेहनत और यह खासियत उन्हें इस मुकाम पर ले कर आई है कि उन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर नेशनल अवार्ड से नवाजा जाएगा ।