Uttarakhand assembly session : विधानसभा सत्र के पांचवे दिन विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक की सरकार की घेराबंदी, गन्ना समर्थन मूल्यों समेत सदन में उठाए कई मुद्दे

Uttarakhand assembly session : उत्तराखंड विधानसभा सत्र का पांचवा दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्षी जहां ट्रैक्टर में बैठकर और हाथों में गन्ने लेकर विधानसभा सत्र में पहुंचे तो वहीं सदन में भी कई प्रश्नों से सरकार को छल्ली करने का प्रयास किया लेकिन सरकार के मंत्री भी पूरी तैयारी के साथ दिखे और विपक्ष के सभी सवालों का समना करते हुए दिखाई दिए।

ट्रेक्टर पर सवार होकर सत्र में पहुंचे विपक्षी नेता

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पांचवा दिन रहा जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत विपक्ष के कई विधायक सत्र में पहुंचने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर हाथों में गन्ना लिए दिखाई दिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 4 सालों में गन्ना किसानों की उपेक्षा की है जो अभी तक जारी है। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार पर किसानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो किसानों के खिलाफ तीन काले कानून बनाए गए हैं उसको जब तक सरकार रद्द नहीं करती तब तक कांग्रेस किसानों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

Uttarakhand assembly session : गन्ना मूल्यों को लेकर विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक की सरकार की घेराबंदी

कांग्रेस द्वारा जहां सदन के बाहर ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रदर्शन किया गया तो वहीं सदन के भीतर भी कांग्रेस ने गन्ना मुल्यों के मुद्दे को जोरशोर के साथ उठाया। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि गन्नों के मुल्यों में पहले और अब दोनों FRP में कितना अंतर है ? निजामुद्दीन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल कागजों में गन्ना मूल्यों को बढ़ा रही है जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Vidhansabha satra 2021 : विधानसभा सत्र का चौथा दिन भी रहा हंगामेदार, हंगामे के साथ सीएम पुष्कर ने प्रदेशवासियों को दी ये बड़ी सौगातें

भाजपा विधायकों ने भी सदन में उठाए कई सवाल

Uttarakhand assembly session : भाजपा विधायकों ने भी आज सदन में कई प्रश्न सरकार के मंत्रियों पर दागे। भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने सदन में सितारगंज सिडकुल फैक्ट्रियों का सवाल उठाते हुए कहा कि सितारगंज सिडकुल फैक्ट्रियों में मानकों के अनुरूप रोजगार नहीं दिया जा रहा है उसपर सरकार क्या कुछ कार्यवाही कर रही है। विधायक सौरभ बहुगुणा के प्रश्न का जवाब देते हुए औधोगिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सितारगंज सिडकुल फैक्ट्रियों में मानकों का पालन हो रहा है और फैक्ट्रियों द्वारा 70 प्रतिशत बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं भाजपा विधायक खजान दास ने औधोगिक संस्थानों को निशुल्क व रियायती दरों पर भूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बेरोजगारों को इन उद्योगों से कितना रोजगार मिला है जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने लिखित सूचना उपलब्ध कराने की बात कही।

Uttarakhand assembly session : इंवेस्टर समिट का भी सदन में उठा मुद्दा

उत्तराखंड सरकार द्वारा इंवेस्टर समिट के मुद्दे को भी सदन में जोरशोर के साथ उठाया गया। भाजपा विधायक खजान दास ने सवाल पूछते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में कितनी धनराशि के MOU साइन किये गए, कितने प्रस्तावों पर कार्य शुरू हो चुका है इसके साथ ही इन नए संस्थानों के खुलने से कितने युवाओं को रोजगार मिला है जिसका जवाब देते हुए औधोगिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में 1.24 लाख करोड़ के MOU साइन किए गए थे और समिट के आयोजन पर 26.04 करोड़ रूपय खर्च किए गए थे। मंत्री जोशी ने आगे जवाब देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2021 तक 538 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है जिससे 74 हजार 780 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Legislative Assembly