Afghanistan bomb blasts : काबुल एयरपोर्ट पर हुए दो बड़े बम धमाके, 13 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

Afghanistan bomb blasts :  अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । आपको बता दें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास गुरुवार को सीरियल ब्लास्ट हुए हैं । बताया जा रहा है कि काबुल एयरपोर्ट पर दो बम धमाके हुए हैं जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए है । गौर करने वाली बात यह है मरने वाले इन 13 लोगों में अमेरिका के नागरिक भी शामिल है ।

Afghanistan bomb blasts : एयरपोर्ट पर धमाके से मचा हड़कंप

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट पर हुए धमाके से हड़कंप मच गया है । मिली जानकारी के अनुसार काबुल एयरपोर्ट के अब्बे गेट पर पहला ब्लास्ट हुआ जबकि दूसरा ब्लास्ट एयरपोर्ट के नजदीक बने बैरन होटल के पास हुआ । इस बैरन होटल होटल के पास ही ब्रिटेन के सैनिक ठहरे हुए थे । आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पहले ब्लास्ट के बाद फ्रांस ने दूसरे धमाके को लेकर पहले ही एलर्ट जारी कर दिया था । फ्रांस द्वारा जारी किए गए अर्लट के कुछ ही देर बाद अफगानिस्तान में दूसरा धमाका हुआ।

जरुर पढ़े : Taliban burnt woman alive : तालिबानियों की बर्बरता का शिकार बन रही महिलाएं, खाना स्वादिष्ठ ना बनाने पर महिला को जलाया जिंदा

अमेरिकन मीडिया ने घटना को बताया सुसाइड बम अटैक

अमेरिकन मीडिया की ओर से यह जानकारी दी जा रही है कि यह सुसाइड बम अटैक था । इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इससे अटैक के साथ अब्बे गेट के पास गोलीबारी भी हुई है । सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ISIS – K स के आतंकी समूह ने काबुल में हुए इन बम धमाकों की जिम्मेदारी ली है ।

अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात

अफगानिस्तान से लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जो साफ तौर पर अफगानिस्तान की स्थिति को दुनिया के सामने बयां कर रही है । वहां लोग कभी चलते प्लेन के आगे भाग रहे तो कभी अपने बच्चों को तारो पर फेंकने को मजबूर हैं खबर यह भी सामने आ रही है कि वहां महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे है । तालिबानियों का अफगानिस्तान में कब्जा होने के बाद से ही वहां माहौल गंभीर बना हुआ है अफगानिस्तानी नागरिक लगातार अपना देश छोड़कर दूसरे देश में शरण लेने तैयार हैं ।

ये भी पढ़े : काबुल बम धमाका 2021