Haridwar Mahakumbh 2021 : हरिद्वार महाकुम्भ में फर्ज़ी RTPCR रिपोर्ट मामले को लेकर सीएम पुष्कर की बड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारियों को किया निलंबित

Haridwar Mahakumbh 2021 : उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ में RTPCR रिपोर्ट में हुए फर्जीवाड़े में संलिप्त दो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Haridwar Mahakumbh 2021 : जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई थी जांच समिति

हरिद्वार महाकुंभ में आर.टी.पी.सी.आर. टेस्टिंग घपले में संलिप्त 2 स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया।बता दें कि हरिद्वार महाकुंभ 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रकरण में जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा जांच के दौरान राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने और अनुशासनहीनता के साथ ही लापरवाही बरती जाने को लेकर डॉक्टर अर्जुन सिंह सेंगर तत्कालीन मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ ही डॉक्टर एन.के. त्यागी तत्कालीन प्रभारी अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार को निलंबित कर दिया गया है।जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अधिकारियों द्वारा कुछ फलों के साथ गठजोड़ कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

जरुर पढ़े : Terror of monkeys : पौड़ी के कन्या इंटर कॉलेज में बंदरों का आतंक, ​स्कूल प्रशासन ने जिलाधि​कारी से समस्या के निस्तारण की उठाई मांग

अधिकारियों के साथ ही फर्मों के खिलाफ भी कार्रवाई के दिए निर्देश

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार महाकुंभ में फर्ज़ी RTPCR रिपोर्ट में फर्जीवाड़े को लेकर संबंधित फर्मों के विरुद्ध भी कार्रवाई किए जाने को लेकर एसआईटी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फर्मों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं।

जांच समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में 2 अधिकारियों की पाई गई थी संलिप्तता

बता दें कि हरिद्वार में महाकुम्भ के दौरान फर्ज़ी RTPCR रिपोर्ट के मामले में आज जांच समिति द्वारा रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें फर्म के साथ मिलकर दो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की फर्ज़ीवाड़े में संलिप्तता पाई गई थी जिसपर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में दोनों अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं साथ ही संबंधित फर्मों के खिलाफ भी करवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़े : कुम्भ मेला