Kalyan Singh death : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज यानी शनिवार को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया । बताया जा रहा है कि बीते डेढ़ महीने से कल्याण सिंह का इलाज लखनऊ के एसजीपीआई अस्पताल में चल रहा था। कल्याण सिंह को 1 महीने पहले सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन शनिवार को कल्याण सिंह की हालत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद शनिवार को उन्होंने आखरी सांस ली।
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी ने की थी कल्याण सिंह से मुलाकात
बता दें कि मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को कल्याण सिंह से मुलाकात की थी । योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह का हाल-चाल जानने के लिए दिल्ली से लौटकर सीधा अस्पताल पहुंचे थे । वहीं कल्याण सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद भी सीएम योगी एसजीपीआई अस्पताल पहुचें थे ।
कल्याण सिंह के निधन पर पीएम ने जताया दुख
Kalyan Singh death : कल्याण सिंह की निधन की खबर सुनने के बाद उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में शोक की लहर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है । पीएम मोदी ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि मैं काफी दुखी हूं, कल्याण सिंह जी राजनेता अनुभवी प्रशासक जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे । उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। मैंने उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की है ओम शांति। इसके आगे पीएम मोदी ने लिखा कि भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेगी वह जनता से भारतीय मूल्यों में निहित है और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।