Arvind Kejriwal In Dehradun : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार में उत्तराखंड के लिए ताबड़तोड़ घोषणाएं करने के बाद एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर रह सकते हैं। बताया जा रहा है की अरविंद केजरीवाल 17 अगस्त को उत्तराखंड आ सकते हैं और उत्तराखंड के लिए कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते है।
उत्तराखंड में चुनावी बिगुल पूरी तरीके से बज चुका है और चुनावी रणनीतियों की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी पार्टीयों ने जनता को लुभाने की कोशिशे तेज़ कर दी है तो इस बार कांग्रेस और भाजपा को सीधे तौर पर टक्कर देने के लिए आम अदमी पार्टी ने भी एलान किया हुआ है। ऐसे में चुनाव नजीक है जिसको लेकर वीआईपीयों की चहकदमी भी तेज़ हो चली है और इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे की ख़बरे भी सामने आ रही है।
पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में चुनावी रणनीतियों पर कर सकते हैं चर्चा
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 अगस्त को उत्तराखंड के दौरे पर रह सकते हैं जिसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दौरे को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी है। माना जा रहा है की अरविंद केजरीवाल का ये दौरा चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम रहने वाला है। दौरे के दौरान केजरीवाल कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम तो करेंगे ही साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के साथ ही बैठक कर कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेताओं को जीत का मंत्र भी दे सकते है।
Arvind Kejriwal In Dehradun : पहले दौरे में 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही की थी बड़ी घोषणाएं
इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जुलाई में भी उत्तराखंड के दौरे पर रहे थे। जिसमें उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था की भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की भोली—भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है साथ ही उन्होंने 2022 के चुनाव में आप की जीत के दावे के साथ ही उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के बाद 300 यूनिट फ्री बिजी के साथ ही पुराने बिल माफ करने की बड़ी घोषणाएं की थी। माना जा रहा है की इस बार भी अपने दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal is an Indian politician