Husband And Wife Commit Suicide : पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड से एक बड़ी खबर है। यहां ग्राम रतवाड में नरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी नीतू देवी ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर दी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पति -पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया, जिससे रूठकर नीतू देवी घास काटने के बहाने से जगंल की तरफ चली गई। काफी समय तक जब नीतू देवी वापस घर नहीं लौटी तो पति नरेंद्र सिंह जगंल की तरफ ढूंढने निकला। मगर शाम हो गई.. ना नरेंद्र सिंह वापस आया ना नीतू देवी। नरेंद्र की माता जी ने गांव की महिला के साथ उंन दोनों को ढूंढने की कोशिश की मगर दोनों का कोई अता-पता नहीं चला। थक-हार के नरेंद्र की माता जी ने पूरे गांव को बेटा और बहू की तलाश करने को कहा।
Husband And Wife Commit Suicide :

Husband And Wife Commit Suicide : पीछे दो मासूम लड़कियां छोड़ गए
जब सब गांव वाले उंनको ढूंढने गए तो गांव के कुछ लड़कों की नजर दूर से टार्च के फोकस में पेड़ पे फांसी में लटका नरेंद्र को देखा। ये देखकर सभी के पैरों के तले जमीन खिसक गई। लोगो ने पटवारी जी को फोन किया और बताया कि हमारे गांव में पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और पति ने फांसी लगा दी मगर पत्नी का कोई पता नहीं है।
Husband And Wife Commit Suicide : पटवारी तुरंत अपनी पूरी टीम के साथ घटना स्थल के पास पहूंच गए। फिर लोगो नीतू की खोज की तो कुछ दूरी पर नीतू भी जमीन पर मृत पड़ी थी। नेपालियों और आस पास के लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से उंनको घर लाए। आपको ये बता दें कि ये ये दोनों अपने पीछे दो मासूम लड़कियां छोड़ गए, जिंनको अभी तक ये भी नहीं पता की मरने के बाद इंसान वापस नहीं आता ।
ये भी पढ़ें : बिल्ली से प्यार में पागल इंसान ने किया कुछ ऐसा, आप भी देख रह जाएंगे दंग