730 ग्राम अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

कुरुक्षेत्र सीआईए एक की टीम ने पिपली पैराकीट के नजदीक से राजस्थान के रहने वाले दो युवकों को दो किलो 730 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी देव किशन उर्फ मोनी और अंकित निवासी हथियाना जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान से अफीम लेकर कुरुक्षेत्र में सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि सप्लायर को भी काबू किया जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए-एक की टीम को गुप्त सूचना मिली कि देव किशन और अंकित राजस्थान से अफीम लेकर कुरुक्षेत्र सप्लाई करने के लिए आए थे। अभी दोनों आरोपी पिपली पैराकीट के निकट घूम रहे थे। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर मिली सूचना अनुसार घूम रहे दो युवकों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.730 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।