7 girls drowned : झारखंड के लातेहार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां 8 लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है । जानकारी के अनुसार यह 8 लोग शेरेगाड़ा पंचायत के बुकरू गांव में करमा पूजा त्यौहार मना रहे थे । पूजा के दौरान यह सभी लोग तालाब में रीति रिवाज के मुताबिक विसर्जन करने गए थे कि तभी वहां डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई । खबर है कि इन 8 लोगों में 7 लड़कियां शामिल है।
- प्रधानमंत्री में किया शोक व्यक्त
- एक दुसरें को बचाने में डूबी लड़कियां
- गांव वाले कर रहे विरोध प्रर्दशन
7 girls drowned : प्रधानमंत्री में किया शोक व्यक्त
8 लोगों के तालाब में डूबने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि लातेहार जिले के शेरेगांड़ा गांव में कर्म डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चों की डूबने से मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
एक दुसरें को बचाने में डूबी लड़कियां
जानकारी के मुताबिक डूबने वाली लड़कियां 12 से 20 साल की थी । खबर है कि कर्म डाली के विसर्जन के लिए तालाब में गई थी कि इसी बीच में से 2 लड़कियां डूबने लगी वह मदद के लिए चींखी तो बाकी लड़कियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की । बचाने की बजाय बाकी लड़कियां भी तालाब में डूब गई, गांव वाले भी लड़कियों को बचाने के लिए तालाब की ओर दौड़े लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
गांव वाले कर रहे विरोध प्रर्दशन
दूसरी और इस घटनाक्रम के बाद गांव वालों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । गांव वालों का कहना है कि खनन के चलते तालाब को चौड़ा कर दिया गया है । जिसकी वजह से यह हादसा हुआ अगर तालाब चौड़ा नहीं किया जाता तो शायद इतनी जाने नहीं जाती ।