52-year-old barmaid Jackie death : अमेरिका के ब्रिटेन से एक बहुत ही अजीबोगरीब और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है । खबर एक बूढ़ी महिला की मौत से जुड़ी है । आपको बता दें ब्रिटेन में एक बूढ़ी महिला की ऐसी परिस्थितियों में मौत हुई है जिसे जानने के बाद जांचकर्ता अधिकारी भी हैरान रह गए । अधिकारियों का यह दावा किया है कि अपने करियर में उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा।
दरअसल ब्रिटेन में रहने वाली 52 साल की बारमेड जैकी कॉट्रिल 24 जनवरी साल 2021 को अपने घर के बाहर दरवाजे के समीप में मृत पाई गई थी । बारमेड जैकी की मौत की जांच कई महीनों से चल रही थी । अधिकारियों द्वारा की गई लंबी जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि बारमेड जैकी ने 24 जनवरी के दिन जो पजामा टॉप पहन रखा था वह दरवाजे के हैंडल में फस गया था और उसी वजह से गला दबने के कारण बारमेड जैकी की मौत हुई थी।
जांच कर रहे डॉ जेम्स एडले का बयान
मामले की जांच कर रहे डॉ जेम्स एडले ने यह दावा किया है कि अपने 20 साल के करियर में उन्होंने ऐसा मामला कभी नहीं देखा । अपनी जांच रिपोर्ट में जांचकर्ता डॉक्टर जेम्स ने बारमेड जैकी कॉट्रिल की मौत को को लेकर कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि वह गिर गई है जिसके बाद दरवाजे के निचले हैंडल पर उनका पायजामा टॉप फंस गया था । इसके आगे डॉ जेम्स एडले ने कहा कि ‘मैं यह नहीं समझा सकता कि वह इस स्थिति में कैसे पहुंची ।
मौत के दिन बारमेड का भतीजा घर पर ही था
52-year-old barmaid Jackie death : बता दें, कि बारमेड जैकी कॉट्रिल की मौत के दौरान उनका भतीजा उनके साथ रह रहा था वहीं दोपहर के भोजन के समय जब बारमेड का भतीजा नीचे आया तो उसे बारमेड नहीं मिली जब वह इधर उधर बारमेड को ढूंढने लगा तो बारमेड को नीचे गिरा पाया।
भतीजे ने इस बात की सूचना फौरन अधिकारियों को दी वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बारमेड जैकी कॉट्रिल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ध्यान देने वाली बात यह है कि बारमेड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जब जांच की गई तो किसी बीमारी के लक्षण नहीं थे दिखे वहीं मौत का कारण गर्दन और गले को दफना बताया गया जांचकर्ता का कहना था कि सांस लेने में रुकावट की वजह से बाड़मेर की मौत हुई थी जिसके बाद बारमेड जैकी कॉट्रिल की मौत की जांच अधिकारिक रुप से शुरू की गई थी।