भारतीय जनता पार्टी 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ’आपातकाल’ की घोषणा की थी। आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराएंगे। पार्टी आपातकाल के विरोध में जिला स्तर पर ब्लैक डे मनाएगी। इन सभी के लिए किस जिले में कौन नेता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेगा यह भी तय कर दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने 10 जुलाई तक के कार्यक्रम बनाकर कार्यक्रम प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है।
Emergency Was Declared As A Black Day : सभी 22 जिलों में कार्यक्रम होंगे
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाने के लिए 25 जून को प्रदेश के सभी 22 जिलों में कार्यक्रम होंगे जिनके प्रमुख वक्ताओं को नियुक्त कर दिया गया है। पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला में मंत्री असीम गोयल, यमुनानगर में मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कुरूक्षेत्र में डा. पवन सैनी, कैथल में धर्मवीर मिर्जापुर, करनाल में मंत्री सुभाष सुधा और उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, पानीपत में मंत्री महीपाल ढांडा, सोनीपत में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश सचिव उमेश गर्ग कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता होंगे।