मौसम विभाग ने एकबार फिर से पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 1 से 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।
वही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं,मौसम मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
हालांकि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।