रामलला के दर्शन के लिए कैबिनेट संग अयोध्या जाएंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपनी कैबिनेट के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपनी कैबिनेट के साथ जल्दी ही श्री रामलाला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।

उन्होने बताया कि पहले 2 फरवरी को अयोध्या में श्री राम लाला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया था. लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अब आगे का कार्यक्रम जल्द निर्धारित किया जाएगा।

 

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में राम भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने वाले थे, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब आगामी किसी तिथि को चुनकर कम धामी अपनी कैबिनेट के साथ भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं।