125 Rs Coin : इस्कॉन मंदिर के संस्थापक की 125वीं जयंती आज, जयंती पर पीएम मोदी ने 125 रुपय का सिक्का किया जारी

125 Rs Coin : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्कॉन मंदिर के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर देश में 125 रुपए का सिक्का जारी किया गया । प्रधानमंत्री ने सिक्का जारी करते हुए कहा कि यह एक सुखद संयोग है ऐसे महान देशभक्त का 125 वां जन्मदिन ऐसे समय में हो रहा है जब देश अपनी आजादी के 75 साल का पर्व अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है । प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रभुपाद स्वामी एक आलोकित कृष्ण भक्त थे ही साथ ही वे एक महान भारत भक्त भी थे उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया था और साथ ही असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्पोर्ट्स कॉलेज में अपना डिप्लोमा तक लेने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़े : khatima Goli Kand : खटीमा गोली कांड की 26वीं बरसी आज, सीएम पुष्कर ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन के दौरान कई अहम बातें कही —

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई अहम बातें कहीं मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव में भारत ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास यह मंत्र के साथ ऐसे ही संकल्पों के साथ अपनी आगे की यात्रा का आधार बनाया है । पीएम ने कहा कि हमारे संकल्प के केंद्र में हमारे लक्ष्य के मूल में भी वैश्विक कल्याण की ही भावना है ।

कौन हैं स्वामी प्रभुपाद–

125 Rs Coin : स्वामी प्रभुपाद को इस्कॉन मंदिर की स्थापना करने के लिए जाना जाता है । बता दें प्रभुपाद का जन्म 1 सितंबर 1996 को कोलकाता में हुआ था । उन्हें कृष्ण का एक बहुत महान भक्त माना जाता है । कहा जाता है कि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के संदेश को पहुंचाने के लिए इस्कॉन मंदिर की स्थापना की थी। ‘इस्कॉन’को इस्कॉन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्ण कंसीक्वेंसेस और अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावना मृत संघ भी कहा जाता है । बता दें कि  दुनिया में 400 से भी ज्यादा इस्कॉन मंदिर स्थापित हैं । लेकिन एक दिलचस्प बात यह भी है पहला इस्कॉन मंदिर भारत में नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में सन 1966 में बना था।