10th Student Commits Suicide : Mobile टूटने पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

10th Student Commits Suicide : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मोबाइल टूटने पर दसवीं की छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली ।

10th Student Commits Suicide : किरायेदारों ने दी सूचना

जानकारी मिल रही है कि छात्रा को पंखे से लटकता देख किरायेदारों ने फौरन पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

10th Student Commits Suicide : मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

बताया यह भी जा रहा है कि छात्रा ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि पापा मुझसे मोबाइल टूट गया था मुझे माफ करना। वहीं पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि मोबाइल टूटने पर परिजनों की डांट से डरकर छात्रा ने खुदकुशी की होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से लगातार पूछताछ भी कर रही है।

10th Student Commits Suicide : पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है कि खुदकुशी करने वाली 19 वर्षीय छात्रा का नाम पूजा था और वह बिहार की रहने वाली थी। वह अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ गाजियाबाद में रह रही थी। हालांकि जिस समय उसने खुदकुशी की उस समय कोई भी घर पर मौजूद नहीं था। क्योंकि पूजा की मां और बड़ी बहन किसी काम से बिहार जा रखे थे और पिताजी जो कि ई रिक्शा चलाते हैं वह भी घर पर नहीं थे। वही पूजा ने मोबाइल टूटने पर दोपहर को पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़े : इंटरव्यू देने आई महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा , मौत