राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चयनित शिक्षकों को भले पुरस्कार मिलने का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ कि वर्ष 2023-24 को लेकर आवेदन शुरू हो गए है। 10 जून से इच्छुक शिक्षक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसे लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ को भी पत्र लिखा है।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राजकीय व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत नियमित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।