हिसार में आज से बढ़े 5 टोल प्लाजा पर रेट

हिसार जिले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के 5 टोल प्लाजा पर रेट बढ़ेंगे। जिले में रामायण, लांधड़ी, बाडो पट्टी, चौधरीवास व बास में टोल प्लाजा बनाए गए हैं। एनएचएआई के टोल अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार संचालन खर्च का आकलन करने के बाद हर साल टोल के रेट की समीक्षा होती है। एक अप्रैल से नए रेट लागू किए जाते हैं। इस बार चुनाव आचार संहिता के कारण अप्रैल में टोल के रेट रिवाइज नहीं किए गए थे।

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हर साल टोल के संचालन खर्च का आकलन किया जाता है। जिसके आधार पर हर साल टोल के रेट की समीक्षा होती है। एक अप्रैल से नए रेट लागू किए जाते हैं। एनएचएआई के नियमों के अनुसार स्थानीय निवासियों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव, कॉलोनी व सेक्टर को पास जारी किए जाते हैं। अभी तक इसके लिए 330 रुपये देकर एक माह का पास जारी किया जाता था। मगर, अब इसके लिए 340 रुपये चुकाने होंगे। लिए संबंधित टोल के मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा सिर्फ गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए उपलब्ध है। आधार कार्ड व वाहन की आरसी की जांच के बाद यह मासिक पास जारी किया जाता है।