आज प्रदेश के सैकड़ो युवाओं का सपना साकार हो गया। राजधानी देहरादून के हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि वन व तकनीकी शिक्षा विभाग में चयनित 996 अभ्यर्थियों को सहायक लेखाकार में वन आरक्षी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
यह प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसमें इतने बड़े स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड 71% वन आच्छादित प्रदेश है,वन आरक्षी फ्रंटलाइन वर्कर है उन्हें जंगलों के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाना है। सरकार ने 22000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। फॉरेस्ट रेंजर्स का सिलेक्शन भी अंतिम चरण में है।
चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार देने के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। चयन प्रक्रिया को पहले से बेहतर बनाते हुए पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि अब वह शासन प्रशासन का अंग बन गए हैं। दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है उन्हें पहले पहले दिन से ही कड़ी मेहनत करते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है।