हरियाणा : राजस्व विभाग का जमाबंदी पोर्टल आगामी चार दिनों तक बंद, सभी सेवाएं स्थगित

हरियाणा के पानीपत में सरकार के राजस्व विभाग का जमाबंदी पोर्टल आगामी चार दिनों तक बंद होने जा रहा है। जिससे प्रदेश भर में जमाबंदी पोर्टल से जुड़ी सेवाएं स्थगित रहेंगी। इससे न तो संपत्तियों के पंजीकरण के लिए टोकन को बुक कराया जा सकता है और न ही इंतकाल, जमाबंदी की नकल इत्यादि निकाली जा सकती है।

जमाबंदी डॉट एनआईसी डॉट इन का ये पोर्टल 14 जून की शाम 6:00 बजे से लेकर 17 जून रात 11:00 बजे तक बंद रहेगा। विभाग की ओर से इसके बंद होने का कारण निर्धारित रखरखाव बताया जा रहा है। जिससे ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। हालांकि इस असुविधा के लिए खेद का एक संदेश विभाग के पोर्टल पर भी दर्शाया जा रहा है।