हरियाणा के हिसार में बाडो पट्टी टोल पर मामूली विवाद में टोल कर्मचारियों ने दिल्ली पुलिस के जवान और उसके चचेरे भाई सीआईएसएफ के जवान की पिटाई कर दी.इतना ही नहीं टोल कर्मचारी दिल्ली पुलिस के जवान को घसीटते हुए टोल ऑफिस तक लेकर गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, दो युवक कार में सवार होकर टोल पर पहुंचे. इनमें से एक दिल्ली पुलिस में कार्यरत था और दूसरा सीआरपीएफ का जवान था. दोनों ने बताया कि उन्होंने टोल पर अपने आईडी कार्ड दिखाए, लेकिन टोल कर्मचारियों ने कहा कि ये नहीं चलेगा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.
जब कहासुनी हुई तो एक युवक ने दिल्ली पुलिस के एक जवान को पीटना शुरू कर दिया और उसे घसीटते हुए टोल ऑफिस तक लेकर गए. जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो बरावाला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद का बातचीत के बाद समझौता हो गया है.