कैथल के माता गेट स्थित सूरजकुंड मंदिर में माता शीतला मंदिर में ज्येष्ठ व आषाढ के हर बुधवार व वीरवार को मेला लगता है। इस दिन 10 से 15 हजार की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वीरवार को आयोजित हुए मेले में न केवल कैथल जिले से बल्कि दूसरे राज्यों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ व उत्तराखंड से भी लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे।