हरियाणा की जनका को सीएम सैनी का खास तोहफा, एससी-बीसी वर्ग की चौपालों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी राज्य की जनता को एक खास तोहफा दिया है । जिसके तहत एससी-बीसी वर्ग की चौपालों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है ।

नायब सिंह ने कहा कि गरीब आदमी शादी व अन्य समारोह के लिए चौपालों का इस्तेमाल करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार ने एससी व बीसी वर्ग की चौपालों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट जारी किया है। जल्द ही इन चौपालों की मरम्मत होने से लोगों को समारोह आदि के आयोजन के लिए बेहतर स्‍थल उपलब्‍ध होगा।

श्री नायब सिंह ने कहा कि सरकार ने गरीब हित के लिए दयालू योजना के नाम से नई योजना शुरू की है, जिसके तहत परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यू हो जाने पर पीड़ित परिवार को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। अब तक प्रदेश में 8 हजार परिवारों को 370 करोड़ रूपये की राशि दी गई है। निरोगी हरियाणा योजना के तहत 2 करोड़ 71 लाख लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए जो परेशानी हो रही थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश में समाधान शिविर के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके लिए मुख्य सचिव के कार्यालय में समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। डीसी व तहसील स्तर पर एसडीएम कार्य दिवस के तहत हर रोज सुबह 09 से 11 लोगों की समस्याएं सुननेंगे और इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय भेजेंगे और वे स्वयं (मुख्यमंत्री) इसकी मोटिरिंग करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान अति शीघ्र हो सके।