आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो चुकी है। अब 28 जून से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी और फिर दस्तावेजों की जांच के बाद छात्रों को फीस जमा करने का समय दिया जाएगा।
हरियाणा कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया सात जून को शुरू की थी। पहले ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 21 जून तक की तारीख तय की गई थी, लेकिन बाद में इस तारीख को बढ़ाकर 25 जून कर दिया गया था। इसके तहत मंगलवार शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए।