हरिद्वार में बोले सीएम धामी, चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिक लाइफ लाइन

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां वे सबसे पहले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर हरिद्वार द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुये. इस दौरान उन्होंने कहा सरस्वती विद्या मंदिर काफी समय से पूरे देश में बच्चों को शिक्षा दे रहा है. उत्तराखंड में भी विद्या मंदिर और शिशु मंदिर अच्छा कार्य कर रहा है.

इस दौरान चारधाम यात्रा पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा सभी तैयारियां अब अंतिम चरण पर हैं. उच्च अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक कर चारधाम यात्रा के कार्यों की समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करना है. इसी के साथ सरल व सुगम सहज यात्रा व्यवस्था भी सरकार की प्राथमिकताओं में है.