सिल्क्यारा में चल रहे बचाव कार्यों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नजरे गढ़ाए हुए हैं। इसी के चलते बीते रोज से ही सीएम धामी ने सिल्क्यारा में डेरा डाला हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी की सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग करने के साथ ही मातली में स्थापित अस्थाई मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सरकारी कामकाज संचालित कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान गतिमान है और जल्द ही सारी बधाओं को पार कर सभी श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने के लिए हम सभी प्रयासरत है।