देहरादून: नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद श्रद्धालु नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं. चैत्र नवरात्रि के पर्व नवमी के दिन के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. इसलिए प्रदेश में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा-अर्चना की. सीएम धामी ने पत्नी संग नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन किया.
सीएम ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना: गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी. साथ ही प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. आज सुबह से ही प्रदेश में नवमी के दिन कन्या पूजन चल रहा है.नवमी के दिन के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है.