सीएम धामी ने किया युवाओं से संवाद, सभी सवालों के दिए जवाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उत्तराखंड के विजन 25 से युवाओं को रूबरू कराया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और अपने कामकाज के अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से काफी लगाव है और उन्हें उत्तराखंड के प्रत्येक सेक्टर के बारे में बारीक से बारीक जानकारी है।

गांधी हाल में सीएम धामी ने युवाओं से संवाद के दौरान कहा कि भारत विश्व महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन कर उभरा है। आज सेना गोली का जवाब गोले से देने में सक्षम है। देश बड़े निर्यातक से रूप में उभरकर सामने आया है।