उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल हादसे के 16 वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक भी 41 मजदूरों को बाहर निकालने में सफलता हांसिल नहीं हो पाई है और अब पिछले दो दिनों से टनल में वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है। अभी तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग की जा चुकी है लेकिन आगे वर्टिकल ड्रिलिंग में लोहे के गाटर को भेद पाना आसान नहीं होगा। ज्यादा जानकारी देते हुए सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूर्व में 1.9 मीटर पाइप काटा गया था। अब मैन्युअली काम करते हुए पाइप को 0.9 मीटर आगे पुश भी किया गया है। वहीं केन्द्री सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।