विधानसभा सत्र पांच से आठ फरवरी तक आहूत किया जाएगा उत्तराखंड सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल छह फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। जिससे सदन में अन्य विधायी कार्य नहीं होंगे। वही कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा की विधानसभा संचालन का समय बढ़ाया जाए विधानसभा संचालन नियमावली कहती है कि 1 साल में 60 दिनों का सत्र चलना चाहिए और सरकार का हालात यह है कि वह 5 साल में भी 60 दोनों का सत्र संचालित नहीं कर सकती है यदि सत्र लंबा होगा तब कही मुद्दे भी उठेंगे अभी राज्य में अनेकों मुद्दे शिक्षा चिकित्सा भ्रष्टाचार संबंधित कई मुद्दे हैं जिसे सत्र में उठाया जा सकता है लेकिन समय अभाव के कारण इन सभी मुद्दे पर गंभीर चर्चाएं नहीं हो पाती है।