विधानसभा सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी, विधानसभा अध्यक्ष के पास अब तक आ चुके हैं 499 प्रश्न

राज्य सरकार ने गैरसैण में शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है.उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक 499 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं उन्होंने बताया कि सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

21 अगस्त से शुरु होने जा रहा है विधानसभा सत्र

वहीं संसदीय कार्यमंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्षी दलों से उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने में सरकार के सहयोग की अपील की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैँण के भराडीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 21 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 23 अगस्त तक चलेगा।