विधानसभा सत्र की हुई शुरुआत, पहले दिन दिवंगत सदस्यों को किया गया याद

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन पूरा सदन भावुक हो गया। पक्ष-विपक्ष के नेताओं में अपनों को खोने का गम दिखाई दिया। सदन में उनकी कमी खली तो उनके साथ बिताए समय को सभी ने साझा किया। सीएम धामी खासतौर पर इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और एक-एक की खासियत बताई।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई।

सीएम धामी ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे। उनकी शेरो शायरी सुनते थे। एक सूरज था तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा। आज वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में जो काम किये हैं, हम सब उनको आगे बढ़ाएंगे