हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
मुख्यमंत्री ने वंचित, पिछड़े व सरपंचों के कल्याण के फैसले लेते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल समेत पांच सांसदों के साथ नई दिल्ली में एनडीए की बैठक में भागीदारी की
मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने एनडीए की बैठक में शामिल होने से पहले और बाद में दोनों समय नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।