लोगों ने इतना बदनाम कर रखा है कि मेरी शादी नहीं होने देते : कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की वजह से काफी सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू में कंगना ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा कि वह जब भी किसी रिश्ते को आगे बढ़ाने की कगार पर होती थीं तो उन्हें किसी न किसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. उन्होंने बताया कि कैसे अपने इर्द-गिर्द हो रही नकारात्मक पब्लिसिटी का असर उनकी शादी पर पड़ा. कंगना ने कहा, ‘लोगों ने इतना बदनाम कर रखा है कि मेरी शादी नहीं होने देते. मेरे इतने कोर्ट केस हैं कि जब भी किसी से शादी को लेकर बात बननी शुरू होती है, तो पुलिस घर पर आ जाती है…. समन आ जाता है.’