लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड के सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने अपने अंदाज में आडवाणी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रुप में रही जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
केंद्र सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है। इसके बाद से बड़े नेताओं की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।