उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. यहां राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में Legends League Cricket 2023 के मैच खेले जा रहे है. इस दौरान GUJRAT GIANTS और URBANRISERS HYDRABAD के बीच खेले जा रहे मैच के बीच पुलिस ने स्टेडियम से 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो स्टेडियम में बैठे हुए ही लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे. दरहसल रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे LEGENTS LEAGUE क्रिकेट मैच के दौरान विभिन्न राज्यों से आनलाईन सट्टा लगाने का गिरोह सक्रीय है जो स्टेडियम में बैठकर आनलाईन सट्टा चला रहे है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से ऑनलाइन सट्टे में प्रयोग किये जा रहे विभिन्न कम्पनीयों के 17 मोबाइल फ़ोन और 45 हजार से ज्यादा की धनराशी बरामद की है।