राज्य में भारी बारिश की संभावना, 26 से 28 जून तक हीटवेव के साथ पारा हाई रहने के आसार

हरियाणा में 28 जून तक मौसम सामान्य रहेगा और 29 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो प्रदेशों में 26 से 28 जून तक हीटवेव के साथ पारा हाई रहने के आसार हैं। दिल्ली की तरह यहां भी वीकेंड पर ही बारिश दस्तक देगी।
.
दिल्ली में इस वीकेंड बारिश मेहरबान

देश की राजधानी दिल्ली में 29 और 30 जून को मॉनसून एंट्री लेने वाला है। मॉनसून ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए मंगलवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, साउथ-ईस्ट राजस्थान और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को बारिश के साथ आंधी भी आएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने बताया कि मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।