खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में आगामी जनवरी माह में मनाए जाने वाले युवा महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने युवा महोत्सव की तैयारियों के बाबत अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि आगामी 05 से 09 जनवरी, 2024 के मध्य युवा महोत्सव आयोजित होगा और 12 जनवरी, 2024 को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा.. इस अवसर पर होने वाले कार्यकम युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।