Haldwani Breaking : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक शर्मनाक सामने वाक्या सामने आया है. जहां पहले तो मनचले ने नाबालिग बच्ची का पीछा किया, फिर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया. इतना ही नहीं वो अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए उसके पीछे पड़ गया. मनचले की अश्लील हरकत देख बच्ची डरकर घर में घुसी और अपनी इज्जत बचाई. गनीमत रही कि बच्ची मनचले के हाथ नहीं लगी, जिससे वो बच गई.
वहीं, मनचले की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. उधर, घटना के बाद बच्ची के पिता ने स्थानीय निवर्तमान पार्षद रवि जोशी के साथ थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो घटना रविवार दोपहर 2:10 बजे की निकली. अब पुलिस सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार मनचले युवक की तलाश में जुट गई है.