देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज बदल सकता है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है. अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी. साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.
देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के के पर्वतीय और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून , पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि , तीव्र बारिश का दौर, झक्कड़ (50-60 किमी/ घंटा, अधिकतम 70 किमी/ घंटा) से चलने का पूर्वानुमान जताया है. हरिद्वार व उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आसमानी बिजली, (50-60 किमी/ घंटा, अधिकतम 70 किमी/ घंटा) से चलने का अंदेशा जताया है.