मौसम विभाग का पूर्वानुमान, इस तारीख से बदल सकता है मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में नौ जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेशभर में नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नौ और दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच दिन तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में पांच दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है।