भाजपा संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक, लोकसभा तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की देहरादून में संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई…बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में यह बैठक हुई जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे…महेंद्र भट्ट ने द्वीप प्रजवलित कर बैठक की शुरूआत की…वहीं बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही चुनाव को फतह करने और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई..वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।