बजट सत्र का आज दूसरा दिन, विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के साथ आज होगा बजट पेश

उत्तराखंड की धामी सरकार विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के साथ आज सदन में बजट पेश करेगी।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के पिटारे से कुछ अहम और लुभावनी योजनाएं भी निकलेंगी।

वही राज्य गठन के बाद पहली बार बजट दोपहर करीब 12.30 बजे पेश होगा।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सदन की कार्यवाही सुबह प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी।

इसके बाद बजट पेश किया जाएगा। बता दे की अब तक बजट शाम चार बजे ही पेश होता रहा है।