फाइनेंसर से 1 लाख 26 हजार की नकदी छीन फरार हुए बाइक सवार बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

पानीपत में डिडवाडी मोड़ पर अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंसर से 1 लाख 26 हजार की नकदी छीन फरार हो गए। पहले एक बदमाशों ने फाइनेंसर के सिर मे चाकू से वार किया। दूसरे ने मुंह मे पिस्तौल ठूंसी और वारदात को अंजाम दिया। फाइनेंसर खेत की तरफ भागे तो गिरे। तभी बदमाशों ने सिर पर चाकू और पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीडित तेजबीर पुत्र सत्य नारायण वासी डिडवाडी ने दी पुलिस शिकायत मे बताया कि वह पानीपत मे फाइनेंसर पर पैसे देने के साथ दूध बेचने का काम करता है। बुधवार रात को वह पानीपत गोहाना रोड से होते हुए डिडवाडी घर जा रहा था। रात सवा 12 बजे पावर हाउस डिडवाडी के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवा कर वारदात की।